रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व महालेखाकार सह वरीय कांग्रेस नेता बेंजामिन लकड़ा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि बेंजामिन लकड़ा के निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। मिलनसार, मृदु भाषी स्वभाव के धनी बेंजामिन लकड़ा लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। कई प्रशासनिक पदों पर सुशोभित होने के बाद महालेखाकार के पद से सेवानिवृत होने के बाद कांग्रेस की नीतियों को आम जनता के बीच ले जाने में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कोलेबिरा विधानसभा से दो बार पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं और प्रदेश कांग्रेस में महासचिव के पद पर भी उन्होंने काफी अरसे तक काम किया था। आदिवासी समुदाय को दिशा देने के लिए उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.