जमशेदपुर, फरवरी 22 -- अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस नेता फिरोज खान और सलीम खान को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों पर यह कार्रवाई मानगो नगर निगम क्षेत्र से मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के विरुद्ध चुनाव लड़ रहीं जेबा खान का समर्थन करने के कारण की गई है। जेबा खान फिरोज खान की पत्नी हैं। इस नाते फिरोज अपनी पत्नी का समर्थन और प्रचार कर रहे थे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यह कार्रवाई जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने की है। इन दोनों पर यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष परविन्दर सिंह की अनुशंसा पर की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.