पटना, अप्रैल 9 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। किडनी की बीमारी से ग्रसित होने के बाद वे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को दीघा घाट पर अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को विधान परिषद और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम लाया जाएगा। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार सहित पार्टी नेताओं ने गहरा शोक जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे आजीवन दलित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करते रहे। विभिन्न मंचों और पार्टी फोरम पर उनके हक की आवाज उठाते रहे। उनके निधन से हमने कांतिकारी अभिभावक खो दिया। लालबाबू लाल बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुंगेरी लाल के भतीजे थे। कम उम्र में वे विधान पार्षद बने थे। प्रदेश कांग्रेस प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.