साहिबगंज, फरवरी 22 -- साहिबगंज। शहर के एलसी रोड निवासी कांग्रेसी नेता अली कुरैशी ने नगर थाना में आवेदन देकर उसके साथ गाली गलौज करने व धमकी देने की शिकायत की है। अली कुरैशी का कहना है कि शनिवार की देर शाम नमाज पढ़ने के बाद वह जब सड़क पर खड़ा थे तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते धमकी भी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को पुलिस घटनास्थल पर जाकर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। मामले की छानबीन की जा रही है। जहरीला पदार्थ खा लेने से तबीयत बिगड़ी, भर्ती साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के कबूतरखोपी की एक महिला का जहरीला पदार्थ खा लेने से तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक महिला कबूतर खोपी की दीपा है। समाचार भेजे जाने तक महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल र...