बिलासपुर, सितम्बर 29 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 20 वर्षीय युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक बिल्डर चित्रसेन सिंह का बेटा है। वह भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम संस्कार सिंह है। वह पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेसी नेता अजय सिंह का भतीजा बताया गया है। ये मामला सरकंडा थाना इलाके के राजकिशोर नगर का है। परिजनों ने बताया कि संस्कार बीते 2 साल से नीट की तैयारी कर रहा था। सिलेक्शन न होने के चलते वो परेशान रहता था। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि सिलेक्शन न होने की वजह से उसने आत्महत्या की है। नीट की तैयारी के लिए वापस भोपाल जाने से पहले उसने खुदको गोली मारकर खत्म कर लिया। दोपहर को संस्कार दूसरे मंजिल पर गया और उसने लाइसेंसी बंदूक से खुदको गोली मार ली। गोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.