कन्नौज, अगस्त 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कांग्रेस नगर अध्यक्ष के चचेरे भाई की सडक़ हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही कांग्रेस पदाधिकारी भी मृतक के घर पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नगर के आवास विकास कालोनी निवासी आशीष चौहान कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष हैं। उनके चचेरे भाई अभिषेक चौहान पुत्र भूपेंद्र सिंह अयोध्या में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। वह अयोध्या से रविवार की सुबह घर वापस लौट रहे थे। फर्रुखाबाद जनपद के रजीपुर गांव के पास अचानक झपकी आ गई। जिससे उनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो.साकिर हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.