गिरडीह, जनवरी 20 -- गावां, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ, गावां की ओर से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां के समक्ष धरना दिया गया। यहां कंप्यूटर ऑपरेटर, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया था। आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से हमलोगों का वेतन नहीं दिया जा रहा है जिसे लेकर सीएचसी के समक्ष धरना दिया गया। धरना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता मरगूब आलम धरना स्थल पर पहुंचे व स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी इकट्ठा की। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के बड़ा बाबू के पास जाकर रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाने के बाद गिरिडीह भेज दिया। जिसके बाद धरना पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर सभी के खाते में पैसा चला जायेगा। मौके पर अभिलाषा कुमारी, सर...