चतरा, दिसम्बर 12 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप के नेतृत्व मे करीब 100 कांग्रेसी कार्यकर्ता शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिन्हें हंटरगंज निवासी सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह ने इन्हें हंटरगंज में जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी जी के आवह्वान पर दिल्ली रामलीला मैदान जा रहे हैं। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत दिल्ली जाकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। दिल्ली जाने वालों में रविंदर सिंह, जितेंदर सिंह, सुधीर चंद्रवंशी, संतोष केशरी, प्रदीप गुप्ता, राजवीर, श्रवण साव, कुमार प्रियदर्शी, मुन्ना यदुवंशी आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...