लखनऊ, नवम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरनाथ अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। शोक सन्देश में अजय राय ने कहा कि अमरनाथ का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। वह न सिर्फ एक बेहतर वक्ता थे बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भी थे। अमरनाथ बीते दो महीने से अस्वस्थ चल रहे थे और वह मेदांता गुरुग्राम में एक महीने से भर्ती थे। उपनेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व कांग्रेस की नेता विधान मंडल आराधना मिश्रा मोना ने भी दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि अमरनाथ का जाना पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। अमरनाथ के निधन पर कांग्रेस नेता द्विजेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र मदान, प्रमोद सिंह, अंशू अवस्थी, मुकेश सिंह चौहान, डॉ. आरपी त्रिपाठी, सिद्धि श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.