गोरखपुर, जनवरी 12 -- सचित्र गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केक काटा। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी आज देश की राजनीति में साहस, संघर्ष और जनसेवा की सशक्त पहचान हैं। उन्होंने किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से लड़ी है। उनका नेतृत्व देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रमोद नायक, गोरखलाल श्रीवास्तव, सतेन्द्र निषाद, श्रीश उपाध्याय, हजारी लाल जायसवाल, मनोज यादव...