जौनपुर, जनवरी 30 -- नौपेड़वा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर रोक लगाए जाने पर कांग्रेसियों ने सुप्रीम कोर्ट के प्रति आभार जताया है। लेदुका निवासी कांग्रेस नेता जयशंकर दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार सिद्धांत को भूल गई है। सरकार का काम है कि यदि कहीं अशांति हो तो वहां शांति पैदा करे लेकिन ये लोग वर्ग, जाति और धर्म के नाम पर देश में आग लगा रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता कमला प्रसाद तिवारी, बदलापुर मण्डल अध्यक्ष महात्मा शुक्ला, चन्द्रजीत गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, राकेश सिंह, मुंशीरजा, आलोक मिश्र, महेन्द्र यादव, आनंद कनौजिया, कुलदीप अन्य लोग मौजूद रहें। कांग्रेस नेता की मनायी गयी पुण्यतिथि बदलापुर। क्षेत्र के पुरानी बाजार गांव निवासी कांग्रेस नेता रहे अवनीश पांडेय की प्रथम पुण्य तिथि बुधवार को मनायी गयी। लोगों ने उनके चित्र...