रांची, मई 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आंबेडकर चौंक पर कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय सेना पर गर्व जताया एवं सेना के शौर्य को सलाम किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू व अन्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत का झंडा, पोस्टर लेकर सेना के समर्थन में नारे लगाए। भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन किया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों की वीरता को धन्यवाद एवं बधाई दी। आलोक दूबे ने कहा आज हम सब गर्व से सीना तानकर चल रहे हैं। भारतीय सेना ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत मां के लाल हर चुनौती का जवाब वीरता और साहस से देते हैं। जिन बहनों ने अपना भाई खोया, जिन माताओं ने अपने बेटे और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.