नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सोमवार को जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से मौत का शिकार हुए युवक कमल ध्यानी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कमल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कमल सरकारी लापरवाही, भ्रष्टाचार और लालच की भेंट चढ़ गया। उसकी मौत के बाद से परिवार के लोग पूरी तरह स्तब्ध हैं। सरकार को कमल के परिवार वालों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना चाहिए। यादव ने कहा कि इस राशि से मौत की भरपाई नहीं की जा सकती है लेकिन कमल की ही कमाई से उनके परिवार की आजीविका चलती थी। परिजनों से मुलाकात करने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला, राजेश यादव, वीरेन्द्र शर्मा व अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.