जमशेदपुर, जून 4 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में जिले के एसएसपी पीयूष पांडेय से मंगलवार को मिला। उन्होंने नवनियुक्ति एसएसपी को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने इस अनौपचारिक मुलाकात में एसएसपी का ध्यान जिले की विधि व्यवस्था की ओर आकृष्ट किया। कहा, विधि व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, ताकि आम नागरिकों और व्यवसायियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में वाहनों की संख्या अधिक है। इसलिए सुगम यातायात के साथ पार्किंग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर जमशेदपुर में माहौल खराब हो रहा है। इस विषय पर संवेदनशीलता जरूरी है, ताकि आम जनता का विश्वास प्रशासन और सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.