कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा। कोडरमा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भागीरथ पासवान की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल जिले के पदाधिकारी से मिला। इनमें जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राम लखन पासवान, राजू सिंह, दशरथ पासवान ने उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह से मिलकर कंबल वितरण करने को आग्रह किया। वहीं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराधी गतिविधियां पर विशेष पैनी नजर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...