प्रयागराज, फरवरी 16 -- कांग्रेस के शहर, गंगापार और यमुनापार अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया है। वे मंगलवार 17 फरवरी को मनरेगा, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित विधानसभा घेराव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ जाने वाले थे लेकिन उससे पहले सोमवार को पुलिस उनके घर पहुंच गई। शहर अध्यक्ष फुजैज हाशमी के बमरौली स्थित उनके घर पर पूरामुफ्ती पुलिस पहुंची और उन्हें नजरबंद कर दिया। इसी तरह गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद को सिकंदरा स्थित घर पर बहरिया थाने की पुलिस और यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल के नारीबारी स्थित आवास पर शंकरगढ़ पुलिस ने नजरबंद किया है। कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद के यहां खुल्दाबाद पुलिस पहुंची लेकिन वह घर पर नहीं मिले। शहर अध्यक्ष हाशमी ने सरकार के इशारे पर अ...