बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। यूथ कांग्रेस नेता एवं बुलंदशहर-अलीगढ़ के प्रभारी फ़ैज़ महमूद को उनके साथियों के साथ प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होने से पहले नज़रबंद कर लिया गया। यह कार्रवाई बागपत के शीश महल, रटौल स्थित निवास पर की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद के पुत्र फ़ैज़ महमूद ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक विरोध से घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के सवालों से बचने के लिए विपक्षी नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं को नज़रबंद कर रही है। बताया कि कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस द्वारा चलो दिल्ली, देश बचाओ के आह्वान पर 10 फ़रवरी को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...