आगरा, जुलाई 23 -- थाना फतेहपुर सीकरी के पांच साल पुराने मामले में कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध प्रस्तुत अपील पर बुधवार को अदालत में बहस हुई। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हाजिर हुए। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर एवं पूर्व एमएलसी विवेक बंसल नहीं आए। उनकी ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी प्रदीप शर्मा ने बहस का जवाब देने के लिए समय मांगा। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट लोकेश कुमार ने मामले की अगली सुनवाई को दो अगस्त नियत की है। कांग्रेस नेताओं की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने लिखित बहस दाखिल की और दलीलें पेश की। घटना 19 मई 2020 की है। वादी एसआई जितेंद्र कुमार गौतम ने थाना फतेहपुर सीकरी पर मुकदमा दर्ज कराया था। कहा कि कांग्रेस के नेता आगरा-भरतपुर बॉर्डर पर बस प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.