लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एसआईआर पर कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही दृढ़ है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा। हालांकि, निर्वाचन आयोग को इसमें निष्पक्ष रहना होगा। अब तक निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ भाजपा की अपेक्षा भेदभाव किया है। अजय राय ने कहा कि भाजपा व प्रदेश सरकार को अन्य दलों की अपेक्षा पहले से जानकारी साझा की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही चार करोड़ मतदाताओं के नाम कटने की बात कही थी अब कटे नाम और नोटिस वाले नामों को जोड़ लिया जाए तो यह संख्या तकरीबन उतनी ही बैठ रही है। उन्होंने कहा कि तमाम आपत्तियां निर्वाचन आयोग को एसआईआर प्रक्रिया के दौरान दी गई थीं। अब यह देखना है कि कितनी आपत्तियों का उन्होंने निपटारा किया। अजय ने कहा कि यह भी आश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.