चंदौली, मार्च 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर गल्लामंडी चौराहे के समीप नवागत कांग्रेस के पीडीडीयू नगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान बृजेश गुप्ता ने कहा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करना लक्ष्य है। इसके लिए पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। वही पूर्व नगर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा बीते 2013 से शहर अध्यक्ष के पद पर रहे। पार्टी के शीष नेतृत्व के निर्देश का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी और शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को बधाई दी। स्वागत करने वालों में संतोष तिवारी, विजय गुप्ता, संजय जायसवाल,कन्हैया मोदनवाल, मनोज यादव, गोविंद विश्वकर्मा आदि रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.