पीलीभीत, अगस्त 17 -- पीलीभीत। कृष्ण कुमार शर्मा को पीलीभीत कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का नोडल अधिकारी बनाया। शनिवार को कृष्ण कुमार शर्मा ने पीलीभीत में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने संगठन सृजन अभियान के अंतिम चरण में किए गए कार्यों को बताया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के फ्रंटल संगठन की जानकारियां दी गई। अभियान में ऑब्जर्वर असलम चौधरी, जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...