चाईबासा, दिसम्बर 19 -- चाईबासा। कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में पूरी तैयारी के साथ डटे रहे। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे । इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाकर कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। सत्ता से बाहर होने की हताशा में कांग्रेस मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुकी है। संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगाकर अविश्वास का माहौल बनाना कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है, जिसे देश की जनता भली-भांति समझ चुकी है। कोड़ा ने आगे कहा कि "राहुल गांधी और कांग्रेस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.