मुंगेर, फरवरी 23 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे। रविवार को मुंगेर परिसदन में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कांग्रेस को न सिर्फ 'राष्ट्रविरोधी' करार दिया, बल्कि लोकतंत्र के नाम पर 'राजतंत्र' चलाने का आरोप भी लगाया। मुंगेर की धरती से सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की जड़ों पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में 'राजतंत्र' चाहती है, जहां सत्ता सिर्फ एक राजा और एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रहे। कांग्रेस एक अलोकतांत्रिक पार्टी है। इसके उलट भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह कोई नहीं जानता। नितिन नवीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.