मैनपुरी, फरवरी 7 -- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा न्याय पंचायत भैसरौली के ग्राम भैसरौली में मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को मनरेगा योजना के फायदे व वीबीजीरामजी का नुकसान बताया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से मनरेगा में न तो काम मिल रहा है और न ही मजदूरी मिल रही थी। कई मजदूर भाइयों ने बताया कि उन्हें अभी तक मनरेगा भुगतान पूरा नहीं मिला है। मनरेगा में 100 दिन की गारंटी का रोजगार था। मजदूर जब चाहे अपनी मर्जी से रोजगार प्राप्त कर सकता था। जिसका पूरा भुगतान केंद्र सरकार द्वारा किया जाता था। अब भाजपा ने नई योजना चलाकर 40 प्रतिशत भुगतान राज्य सरकार पर डाल दिया है। अब सवाल यह है कि जो राज्य सरकार पहले से ही कर्ज में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.