नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर दलित-अल्पसंख्यकों की भलाई वाली योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और विकलांग वित्तीय एवं विकास निगम को मजबूत करेगी। मसूद ने कहा कि उर्दू, पंजाबी और भोजपुरी के शिक्षकों के खाली पड़े पदों को प्राथमिकता से भरा जाएगा। पंजाबी अकादमी को कांग्रेस पुनर्जीवित करेगी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पंजाबी चेयर की स्थापना के लिए वित्तपोषण किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी गुरु तेग बहादुर के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी। इसमें एक संग्रहालय और डिजिटल लाइब्रेरी भी होगी। इसके साथ ही राजस्थान की तरह जैन वेलफेयर बोर्ड की स्थापना भी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.