मुरादाबाद, मार्च 8 -- शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कार्यकत्रियों को पार्टी नेताओं ने फूलमालाएं पहनाकर और दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने महिला सुरक्षा पर सरकार पर संवेदनहीन होने का भी आरोप लगाया। महिल दिवस पर जिला कार्यालय पर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कांग्रेस को महिला का हितैषी करार दिया। बताया कि पार्टी ही अधिकारों की रक्षक है। इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कमर कदीर इरम, सबा सैफी, शुक्रा बेगम, रिंकी सैनी को दुशाला औढ़ाई और फूलमाला पहनाकर सम्मानित। कार्यक्रम में अफजल साबरी, मोहतशीम मुख्तार,अरविंद चौहान, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेन्द्र वाल्मीकि, बाबर सैफी, पार्षद मो. जुनैद, सुधीर पाठक समेत तमाम कार्यकर्ता रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.