लखनऊ, अक्टूबर 3 -- प्रदेश कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगाए गए पोस्टर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राम के रूप में दिखाया गया है। प्रदेश की सियासत में इन दिनों पोस्टर से संदेश देने का चलन आम हो गया है। हर मौके पर पार्टी के कुछ पदाधिकारी इस तरह के पोस्टर लगाते हैं। दशहर के अवसर पर कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के मध्यजोन में महासचिव आर्यन मिश्रा ने पोस्टर लगाते हुए राहुल को राम के रूम में दिखाया है। पोस्टर में राहुल गांधी हाथ में धनुष-बाण लिए रावण पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पोस्टर में लक्ष्मण के तौर पर दिखाया गया है। पोस्टर लगाने वाले आर्यन कहते हैं कि राहुल गांधी को मैं आज के समय का असली राम मानता हूं। वह तमाम राजनीतिक और सामाजिक मोर्चों पर संघर्ष कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.