साहिबगंज, नवम्बर 18 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार की देर शाम राजमहल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष मनोज घोष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथि तनवीर आलम ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सक्रियता, एकजुटता और नियमित जनसंपर्क अनिवार्य है। उन्होंने नगर एवं प्रखंड इकाइयों को योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र में कार्य करने, जनता से संवाद बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने की अपील की। बैठक में बूथ स्तर पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाने, तथा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी स्थानीय समस्याओं को लेकर पार्टी द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर विस्...