पटना, फरवरी 2 -- कांग्रेस टैलेंट हंट से बिहार में जुझारू कार्यकर्ता और प्रवक्ता की खोज करेगी। इसके लिए पार्टी ने सोमवार को टैलेंट हंट, बिहार की आवाज लॉन्च किया है। सदाकत आश्रम में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रवक्ता अभय दूबे और विधान परिषद में दल नेता डॉ. मदन मोहन झा ने इसे लॉन्च किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने बताया कि बिहार को चार हिस्सों में बांट कर इसका आयोजन होगा। इसके बाद जोनल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को पटना मुख्यालय में आयोजित अंतिम चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इस दौरान जोनल कोआर्डिनेटर और को-कोआर्डिनेटर की नियुक्ति की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यह मानस बनाया है, ताकि बिहार के मूर्धन्य लोग एक प्रभावी और मुखर भूमिका निभाएं। प्रवक्ता अभय दूबे ने कहा कि यह एक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.