गुमला, दिसम्बर 12 -- गुमला, संवाददाता। बिशुनपुर प्रखंड के हापुड़ गांव में आदिम जनजाति परिवारों को राशन प्राप्त करने में हो रही कठिनाइयों को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा ने शुक्रवार को पीड़ित परिवारों के साथ आपूर्ति पदाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कई गांवों में राशन डीलर के माध्यम से वितरण होने के कारण आदिम जनजाति के परिवारों को नियमित रूप से राशन नहीं मिल पा रहा है। तिग्गा ने मांग की कि इन परिवारों को सीधे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।आपूर्ति पदाधिकारी ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर विशुनपुर प्रमुख राजलक्ष्मी उरांव, पंचायत समिति सदस्य हीरामणी देवी, प्रखंड अध्यक्ष राजू भगत, संजीव उरांव, गुमला प्रखंड अध्यक्ष गुलाम स...