बोकारो, सितम्बर 8 -- जैनामोड़। कांग्रेस पार्टी को और सशक्त बनाने की कवायद चल रही। इसी को ध्यान में रख बोकारो जिले में जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर विभिन्न प्रखंडों में बैठक कर पार्टी नेता व जिम्मेवार कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। ताकि जिले में ऐसे व्यक्ति जिलाध्यक्ष बनें जो संगठन मजबूती व पार्टी नेता कार्यकर्ता को साथ लेकर चलें। फिलहाल जरीडीह प्रखंड से इस पद के लिए दो दावेदारों ने अपनी दावेदारी पर्यवेक्षक हीना लखीराम कावरे के यहां प्रस्तुत की है। बेरमो विस क्षेत्र जरीडीह प्रखंड तातरी उतरी पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुमार ठाकुर ने भी जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी की है। तातरी बूथ अध्यक्ष, सहकारिता विभाग सचिव, जरीडीह कांग्रेस ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष, बोकारो जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर जैसे पद पर रह कर पार्टी सींचने का काम किए हैं।

हिंदी हिन्दुस...