चतरा, दिसम्बर 17 -- चतरा, प्रतिनिधि। भारत सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में चतरा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन डीसी को सौपा है। डीसी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण योजना का नाम बदलने की तैयारी की जा रही है। मनरेगा योजना भारत के मजदुरों के लिए लाभदायक योजना है, जो राष्ट्रपति महात्मा गांधी के नाम से है। चतरा कांग्रेस कमेटी इस जनविरोधी कार्य का घोर विरोध करती है। राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि मनरेगा योजना का नाम बदले जाने की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.