गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने सोमवार को जिला कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यालय पर जोरदार स्वागत भी किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों को शहर से लेकर गांव तक पहुंचाना है। संगठन को मजबूत बनाते हुए कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव सुशांत गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, जगदीश कुमार, हाजी खुर्शीद खान, सुरेंद्र कुमार शर्मा, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.