पलामू, नवम्बर 30 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बिमला कुमारी ने पांडू प्रखंड का दौरा कर प्रखंड के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दौरे के क्रम में उन्होंने प्रखंड की विकास से जुड़ी आवश्यकताओं, प्रशासनिक व्यवस्था तथा जनसमस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। जनसहभागिता ही बेहतर विकास का आधार है और कांग्रेस संगठन इसे प्राथमिकता देता है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पांडू प्रखंड कांग्रेस की मजबूत इकाई है और यहां के कार्यकर्ताओं ने हमेशा संगठन के प्रति अनुकरणीय समर्पण दिखाया है। जनता की समस्याएं कांग्रेस की शीर्ष प्राथमिकता हैं। कार्यक्रम में सत्यानंद दुबे, सच्चिदानंद शुक्ला, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...