हाथरस, अगस्त 12 -- हाथरस। मंगलवार को दिल्ली में होने वाले लोकसभा घेराव में शामिल होने जाने से पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को उनके आवास पर पुलिस ने नजर बंद कर लिया। रात 10 बजे पुलिस ने उनको घर में नज़रबंद कर रखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जनता की आवाज़ दबाने वाली यह तानाशाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब बस तानाशाही नहीं चलेगी। लोकतंत्र की हत्या बंद करो। जनता से डरने वाली सरकार घर जाओ। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी और अंत तक जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.