पूर्णिया, मई 14 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बुधवार को बनमनखी आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। विजेंद्र प्रसाद यादव के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बनमनखी आगमन हो रहा है। इसको लेकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। जिला कांग्रेसध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं को मनोनयन के बाद नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम है। जगह-जगह घूमकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कोसी प्रोजेक्ट बनमनखी अतिथि गृह में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.