चम्पावत, नवम्बर 13 -- टनकपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चिराग फत्र्याल टनकपुर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार कर 2027 विधानसभा चुनाव फतह करने की रणनीति पर कार्य किया जाएगा। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि चिराग फर्त्याल के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। यहां निर्मला गहतोड़ी, नीरज मिश्रा, बच्ची सिंह महर, हरीश जोशी, राहुल राज, साहिल गिरी, सतीश पांडे, प्रिया रावत, मनीष जोशी आदि मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.