बागेश्वर, दिसम्बर 12 -- कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के प्रथम आगमन पर गरुड़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर 14 दिसंबर को दिल्ली कूच की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली अभियान को शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से सफल बनाने का संकल्प लिया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता संगठित होकर मिशन 2027 के लिए जी-जान से जुट जाएं। पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है। अब जनता कांग्रेस की ओर 2027 के लिए टकटकी लगाकर देख रही है और प्रदेश की सत्ता सौंपने के लिए तैयार है। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, पूर्व ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.