रांची, मई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से संविधान बचाओ रैली पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस की ओर से छह मई को रांची में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली को अपार जनसमर्थन मिल रहा है, इससे भाजपा पूरी तरह से घबराई हुई है। ऐसे में संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करने वाले भाजपा नेताओं और बाबूलाल मरांडी को खुद जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी और भाजपा के तमाम नेता जातिगत जनगणना पर कहते थे कि बंटोगे तो कटोगे, लेकिन कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के संघर्ष के आगे केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को झुकना पड़ा। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.