रांची, सितम्बर 1 -- तोरपा, प्रतिनिधि। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी नये सिरे से संगठन को मजबूत बनाने में जुटी है। इसी कार्यक्रम के तहत सोमवार को तोरपा नगर भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव जरिता लैतफलांग शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी की समितियों को सशक्त और जबावदेह बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को धारदार बनाने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता जिला से लेकर बूथ कमेटी को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष पद के लिए कोई भी कार्यकर्ता आगे आ सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को आवेदन देने के लिए कहा। उन्होंने कहा आज देश की मांग कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.