रांची, नवम्बर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव की प्रेस वार्ता पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अब लोकतंत्र बचाओ नहीं, बल्कि वोट बचाओ और अस्तित्व बचाओ अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के अपने संगठन में लोकतंत्र नहीं बचा, वह अब जनता को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने निकली है। लंबे समय से गांधी परिवार पार्टी पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कब्जा कर बैठा है। कांग्रेस के 130 वर्षों के इतिहास में सोनिया गांधी सबसे ज्यादा समय 20 वर्षों से भी ज्यादा तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस को यह डर सता रहा है कि झारखंड की जनता अब उन्हें पूरी तरह नकार चुकी है। जनता ने कांग्रेस को पहले ही अनलिस्टेड प...