गुमला, दिसम्बर 27 -- गुमला। कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर गुमला जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 28 दिसंबर को दिन के 10.30 बजे कांग्रेस कार्यालय में होगा। जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार साझा किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला, नगर और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, महिला एवं युवा कांग्रेस, आदिवासी, ओबीसी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, किसान मोर्चा और सेवा दल के सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर अनुशासन एवं गरिमा के साथ कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.