लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर कांग्रेस कमेटी का होली मिलन कार्यक्रम में फिर से पार्टी के जिला अध्यक्ष बनाए गए प्रहलाद पटेल का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष अजीत जैन द्वारा कृषक समाज के गोवर्धन हाल में जिला अध्यक्ष पहलाद पटेल का स्वागत समारोह और होली मिलन समारोह किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे। नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी ज्योति प्रसाद तिवारी, हंसराम स्वर्णकार, अमित गुप्ता, आदेश गुप्ता, हरगोविंद वर्मा, राकेश विश्वकर्मा, श्लोक कुमार शुक्ला, सुभाष शुक्ला, रामकुमार वर्मा, प्रमोद कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.