पलामू, दिसम्बर 28 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री सह वरीय कांग्रेस नेता राधाकृष्ण किशोर ने पलामू जिले के पाटन प्रखंड के पचकेडिया ग्राम पंचायत मुख्यालय परिसर में रविवार को आम जनता के साथ कार्यक्रम कर पार्टी का 140वों स्थापना दिवस मनाया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना स्पष्ट लक्ष्य है। कांग्रेस के हाथों में ही भारत सुरक्षित रह सकता है। इसके लिए प्रत्येक बूथ स्तर पर पहुंचने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने, केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों की जानकारी जनता को देने की जरूरी है। पार्टी की सोंच के अनुरूप पंचकेड़िया में बूथ स्तर पर कार्यक्रम करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय जानता पार्टी देश को ...