फतेहपुर, दिसम्बर 28 -- फतेहपुर। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्रा को रविवार को कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सम्मानित किया है। जिलाध्यक्ष के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उनके इस सम्मान पर सेवादल के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडेय समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...