बरेली, जनवरी 11 -- रिठौरा। कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर की रविवार को रिठौरा में एक सभा आयोजित की जानी थी। इसमें वह साहू-राठौर समाज के लोगों को संबोधित करने के लिए आने वाले थे। मगर प्रशासन ने उनकी सभा के लिए अनुमति नहीं दी, जिसके चलते इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। इसको लेकर कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है। पंडित राज शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने सरकार के इशारे पर जानबूझकर इस सभा की अनुमति नहीं दी। यह संवैधानिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने इसे हिटलरशाही करार देते हुए विरोध प्रदर्शन की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...