खगडि़या, फरवरी 21 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर खगड़िया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में एक प्रेस वार्ता हुई। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्बारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रावदान सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस द्बारा प्रतिनियुक्त खगड़िया जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने संगठन सृजन अभियान को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत प्रखंड अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के लिए कर्मठ एवं संगठन में मजबूती से कार्य करने वालों का चयन किया जाना है। प्रेस वार्ता के बाद पर्यवेक्षक एवं प्रभारी सभी कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन के मजबूतीकरण और धारदार बनाने के लिए वन बाय वन सभी लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस, ...