हाजीपुर, फरवरी 21 -- लालगंज, संवाद सूत्र लालगंज महाविद्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय और संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. अक्षय शुक्ला ने किया। जिसमें मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी डॉ. रागिनी नायक, इंजीनियर कमलेश कुमार कमल और पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना है। इसके लिए पूरे राज्य में नए सिरे से जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा हैं। इसके लिए 27 फरवरी तक आवेदन देने का समय निर्धारित किया गया हैं। जिलाध्यक्ष पद के लिए जो कार्यकर्ता आवेदन दे रहे हैं उसे स्कूटनी के बाद कांग्रेस कमिटी के पास दिल्ली भेजा जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अक्षय शुक्ल...