नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, व. सं.। राजधानी में गंभीर स्तर पर पहुंचे वायु प्रदूषण को लेकर भाजपा और विपक्षी पार्टियों के बीच सियासत गरमा गई है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के वायु और जल प्रदूषण पर बयान की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के समय से ही वायु प्रदूषण बढ़ने लगा था। नालों पर एसटीपी लगाने में विफलता के चलते यमुना 2009 से पहले ही प्रदूषित हो चुकी थी। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2007-09 के बीच कॉमनवेल्थ खेल के नाम पर अंधाधुंध निर्माण की अनुमति दी गई। इसके चलते 2009 के आसपास से ही वायु प्रदूषण स्तर पूरे साल खतरे के निशान से ऊपर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.