बिहारशरीफ, मई 4 -- कांग्रेस के लोगों ने निकाली संविधान बचाओ पदयात्रा चेवाड़ा, निज संवाददाता । रविवार को जिला मुख्यालय के आजाद हिंद आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से बाजार होते हुए चांदनी चौक तक कांग्रेसियों ने पदयात्रा की तथा डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर जनसभा की। जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने लोगों से अपील की कि देश की सुरक्षा और आतंकवादी हमला के विरोध, बढ़ती महंगी, शिक्षा, रोजगार, तथा गंगा-जमुनी तहजीब पर गोलबंद हों। ताकि, नागरिकों से छीन रहे संवैधानिक अधिकारों को बचाया जा सके। कार्यकारी अध्यक्ष रौशन सिंह ने कहा कि हम कदम से कदम मिलकर संविधान बचाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। मौके पर पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर जी , उपाध्यक्ष आनंदी यादव, वरिष्ठ नेता रामकृष्ण सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.